उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

जनपद देहरादून जनपद पुलिस में तैनात 7 पुलिसकर्मी हुए आज सेवानिवृत्त

देहरादून:- आज दिनांक 30-11-2022 को पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।
1- श्री विक्रम सिंह नेगी, उ0नि0स0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 09 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, नैनीताल, उत्तरकाशी, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

2- श्री बलवन्त सिंह, उ0नि0स0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 04 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, चमोली, उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

3- श्री मौ0 तहसीन खान, सहायक उपनिरीक्षक (एम), इनका सेवाकाल कुल 27 वर्ष 04 माह 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, जनपद उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

4- श्री भास्कर भारती, सहायक उपनिरीक्षक (एम), इनका सेवाकाल कुल 27 वर्ष 07 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, जनपद पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

5- श्री मोहन प्रसाद, मु0आ0 11 स0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 07 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पौडी गढवाल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

6- श्री गोपाल सिंह, मु0आ0(प्रो0) 77 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 06 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी, पौडी, उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

7- श्री प्रकाश चन्द्र, कुक, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 10 माह 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद खीरी उत्तर प्रदेश तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के परिवारजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *