मनोरंजन

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ लंदन में छुट्टियां मनाती आईं नजर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ग्लैमर वर्ल्ड के चहीते कपल हैं। प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच अनुष्का को अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली के साथ लंदन में छुट्टियां एन्जॉय करते हुए देखा गया। हॉलीडे से कपल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वर्ल्ड कप मैच की हार के बाद पहली बार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को साथ में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया। बीते दिनों वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद विराट कोहली बहुत उदास दिखे थे, उस दौरान अनुष्का ने उन्हें गले लगाकर हिम्मत दी थी। अब फाइनली दोनों को खुश लंदन में घूमते हुए देखा गया।

लंदन में घूमते दिखे अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में हैं और विंटर वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में, कपल की लंदन से फोटो सामने आई है। वायरल हो रही तस्वीर में विराट और अनुष्का शेफ के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों विंटर आउटफिट में कूल लग रहे हैं। विराट ने स्वेटशर्ट और पैंट के साथ लॉन्ग जैकेट पहना है, वहीं अनुष्का जींस और लॉन्ग जैकेट में दिखाई दे रही हैं। कपल की ये फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है।

क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी 2021 को पहली बार माता-पिता बने थे। दोनों ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम वामिका कोहली है। कुछ समय से अनुष्का की सेकेंड प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि अनुष्का और विराट दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों में किसी ने भी इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। वर्ल्ड मैच के दौरान अनुष्का शर्मा कई बार अपना बेबी बंप छुपाती हुई नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *