उत्तराखंडदेहरादूनहेल्थ

टीकाकरण केंद्रों पर जाएंगे भाजपा नेता, स्कूलों में भी बच्चों को करेंगे प्रोत्साहित

देहरादून:- सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत भाजपा के विधायक, सांसद व पदाधिकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर जाकर लोगों को जानकारी देंगे। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्कूलों में जाकर बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसमें कोविड टीकाकरण भी शामिल है। विधायक अपने क्षेत्र में मुफ्त टीकाकरण कराएंगे तथा उनकी संख्या उपलब्ध कराएंगे। चौहान ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में एक करोड़ 72 लाख 90 हजार 463 खुराक दी जा चुकी हैं।

इसमें पहली खुराक में 87 लाख 75 हजार 309 तथा दूसरी खुराक में 80 लाख 66 हजार 584 है। बूस्टर डोज के रूप में 4 लाख 48 हजार 570 खुराक अब तक लोगों को दी जा चुकी है। मंगलवार को 5470 खुराक दोपहर तक दी जा चुकी थी। भारत में बहुत कम समय में कोविड टीके विकसित किए गए, जबकि अन्य देशों में विभिन्न टीके विकसित करने में कई-कई वर्षों का समय लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *