उत्तराखंडराजनीति

यमकेश्वर विधानसभा चुनाव मे शांति भंग करने के आरोप में काटा पार्टी कार्यकर्ताओ का चालान

यमकेश्वर:- यमकेश्वर विधानसभा चुनाव में अभी नामांकन नही हुए है, और पार्टी कार्यकर्ता आपस मे ही भिड़ने लगे हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में थाना लक्ष्मझूला ने न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट कोटद्वार / यमकेश्वर गढ़वाल // वाद संख्या- 29/2022 अन्तर्गत धारा-107 / 118 सी०आर०पी०सी० के तहत चालान काटा गया है। उक्त चालान रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मणझूला द्वारा अपनी चालानी रिपोर्ट दिनांक 17.01.2022 के द्वारा अवगत कराया है कि 14.02.2022 को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में उपरोक्त पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने राजनीतिक पार्टियों / प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार व मतदान के दौरान लड़-झगड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का पूर्ण अंदेशा बना हुआ है।

अतः परगना मजिस्ट्रेट यमकेश्वर थानाध्यक्ष थाना लक्ष्मणझूला की चालानी रिपोर्ट से सन्तुष्ट हूँ तथा मेरा समाधान हो चुका है कि आप उपरोक्त विपक्षीगणों से शान्ति भंग होने का पूर्ण अंदेशा बना हुआ है। अतएव आपको आदेशित किया जाता है कि दिनांक- 20/01/2022 को न्यायालय तहसील मुख्यालय यमकेश्वर में उपस्थित होकर कारण दर्शित करें कि क्यों न छः माह तक शान्ति बनाये रखने हेतु रूपये 25,000.00 का व्यक्तिगत बन्ध पत्र एव इतनी ही धनराशि के दो-दो जमानती दाखिल कर पाबन्द मुचलका कर दिया जाय।

चालान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता के नाम काटा गया है जिनमे 1-नीरज पयाल पुत्र उमेश सिंह पयाल निवासी ग्राम कोठार, थाना लक्ष्मणझूला। 2- पूरन पयाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम कोठार, थाना लक्ष्मणझूला। 3- देवेन्द्र पयाल पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम कोठार, थाना लक्ष्मणझूला। 4- धनवीर पंवार पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम तौली थाना लक्ष्मणझूला 5-रविन्द्र नेगी पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम तौली, थाना लक्ष्मणझूला। 6- हरदीप कंन्तुरा पुत्र स्व० रतन सिंह निवासी बस्टोला, थाना लक्ष्मणझूला। 7-उपेन्द्र पयाल पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम सौड़, थाना लक्ष्मणझूला 8- कोमल पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम जुलैड़ी थाना लक्ष्मणझूला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *