नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री गण व माननीय उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित हुए
नई दिल्ली: आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री गण व माननीय उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संविधान की दो धाराओं न्यायपालिका एवं विधायिका के प्रभावी एवं समयबद्ध न्याय व्यवस्था को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री जी ने न्यायालयों में स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने की बात भी कही। इस दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश(CJI) एन.वी. रमण (N.V. Ramana) ने न्यायपालिका और लोकतंत्र के हर संस्थान को देश की सामाजिक और भौगोलिक विविधता का ही स्वरूप बताया।