अन्य राज्यराजनीतिराष्ट्रीय

हिमाचल में कांग्रेस बहुमत की ओर, मुरझा रहा कमल

हिमाचल प्रदेश:- विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अभी तक सामने आए रुझानों व नतीजों  में जयराम कैबिनेट के मंत्रियों की हालत खराब है। छह मंत्री अभी भी अपनी ही सीट पर पीछे हैं जबकि तीन मंत्री हार गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर जीत गए हैं, उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मरकाण्डा को हरा दिया है। मंत्री सुरेश भारद्वाज भी अपनी सीट हार गए हैं।जयराम कैबिनेट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहीं सरवीन इस चुनाव में हार गईं। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह पहले आगे चल रहे थे लेकिन वो भी अब अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

बता दें, विधानसभा चुनाव में इस बार सूबे की 68 सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे। इन प्रत्याशियों में जयराम कैबिनेट के 11 मंत्री चुनाव लड़े थे। आइए जानते हैं सीएम जयराम ठाकुर समेत कैबिनेट मंत्रियों की सीटों का क्या है हाल

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री रामलाल मरकांडा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने हरा दिया है। रामलाल मरकांडा के पास तकनीकी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से मैदान में हैं। मुख्यमंत्री नें कांग्रेस के चेतराम के सामने बढ़त बनाई हुई है। 2012 से जयराम सेराज सीट सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *