Friday, September 22, 2023
Latest:
राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश:- UP विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की सूची का ऐलान करते हुए बताया कि पार्टी ने इनमें 50 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है।

प्रियंका ने कहा, ”हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं। कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। प्रियंका ने कहा कि हमारी पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं और 40 फीसदी युवाओं को टिकट दिया गया है।. हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *