अन्य राज्यराजनीतिराष्ट्रीय

नामांकन करने जा रहे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर ब्लेड से जानलेवा हमला

उत्तरप्रदेश:- विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के लिए जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर एक युवक ने हमले का प्रयास किया। इस वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बृहस्पतिवार को नामांकन करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक युवक जो भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है उसने मंत्री पर हमले का प्रयास किया। वह मंत्री तक पहुंच पाता कि लोगों ने उसे दबोच लिया। इससे हड़कंप मच गया। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया। भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर वह भी मौजूद थे। आरोपी युवक सिद्धार्थनाथ तक नहीं पहुंच सका था। सिद्धार्थनाथ अपने कार्यालय से नामांकन के लिए निकल चुके हैं।

ब्लेड और केमिकल बरामद
बताया जाता है कि मंत्री मुंडेरा स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे थे। अभी वह सीढ़ी पर चढ़ रहे थे कि एक युवक उनकी तरफ तेजी से लपका। वह हमला कर पाता कि आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है।

आरोपी कर्नलगंज कोतवाली इलाके के कटरा का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह पहले बीजेपी से जुड़ा था। कुछ समय पहले उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उधर, इस संबंध में सीओ संतोष सिंह का कहना है कि हमले की जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *