उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर ने टेकऑफ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। बता दें की पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं।

सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली

नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था

गणेश जोशी और धन सिंह रावत ली शपथ

गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने परंपरागत परिधान में पहुंची रेखा आर्य

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मंच पर सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, चंदन रामदास, रेखा आर्य, गणेश जोशी पहुंच गए हैं। ये सभी मंत्रिपद की शपथ लेंगे। मंत्री बनने के लिए रेखा आर्य आज फिर परंपरागत परिधान में पहुंची हैं। सतपाल महाराज पगड़ी पहनकर आए हैं।

पीएम मोदी ने कैबिनेट का किया अभिवादन

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी कैबिनेट को सामने बुलाकर सबका अभिवादन किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बार-बार बुलडोजर बाबा के नारे लग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *