मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

काफी समय से बॉलीवुड गलियारों में अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की शादी की चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार यह कपल शादी के पवित्र बंधन में बंध गया है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सेलिब्रिटीज के साथ-साथ फैंस इस नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं। इन दोनों ने परिवार की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है।

सूत्रों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फरहान-शिबानी की तस्वीरें शेयर की हैं। वाकई में फरहान और शिबानी दुल्हा-दुल्हन के ड्रेस में जंच रहे हैं। शादी के खास अवसर पर शिबानी ने रेड और पेस्टल कलर का गाउन पहना है। वहीं, ब्लैक सूट-बूट में फरहान किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं। मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस पर करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उनकी शादी संपन्न हुई है।

अभिनेता फरहान की शादी में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे हैं। शिबानी की करीबी दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इस शादी में शामिल हुई हैं। शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर इस खास मौके पर मौजूद रहीं। इसके अलावा अमृता अरोड़ा, ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, पिंकी रोशन समेत अन्य मेहमान भी शादी में शामिल हुए। बता दें कि ऋतिक फरहान के करीबी दोस्त माने जाते हैं।

फरहान के बिजनेस पार्टनर और निर्माता रितेश सिधवानी को शादी के वेन्यू पर स्पॉट किया गया था। वहीं, संगीत की तिकड़ी शंकर, एहसान और लॉय को भी देखा गया। एक करीबी सूत्र ने बताया, फरहान अपनी शादी को जितना हो सके उतना बेसिक और सिंपल रखना चाहते थे। मेहमानों को शादी के लिए पेस्टल और व्हाइट जैसे कलर के कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया था।

फरहान और शिबानी एक-दूसरे को पिछले तीन साल से अधिक समय से डेट कर रहे थे। फरहान की यह दूसरी शादी होगी। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ था। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। अधुना, डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरियो के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *