अन्य राज्यराजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व वित्त मंत्री पंजाब और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस पार्टी छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

पंजाब:- पूर्व वित्त मंत्री पंजाब और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा दे दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के बीच पंजाब में कांग्रेस को झटका लगा है। मनप्रीत सिंह बादल पूर्व में अकाली-भाजपा सरकार के दौरान और फिर कांग्रेस शासन काल में भी वित्त मंत्री रह चुके हैं।

भाजपा में शामिल होकर मनप्रीत बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि आप उस पार्टी के साथ कैसे काम कर सकते हैं जो खुद से युद्ध कर रही है? एक को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है, दूसरे को विधायक दल का नेता बनाया जाता है और ये गुट आपस में लड़ते हैं… हर राज्य में ऐसी स्थिति है, कांग्रेस का यही हाल है। पिछले विस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हारने के बाद मनप्रीत सिंह बादल सियासत में अधिक सरगर्म नहीं नजर आ रहे थे। राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा के पंजाब दौरे में कहीं भी मनप्रीत सिंह बादल नजर नहीं आए।

गौर हो कि मनप्रीत सिंह बादल मालवा के दिगगज कांग्रेस नेता हैं और उनकी मौजूदा पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग के साथ अनबन सबके सामने है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत सिंह बादल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे और भाजपा में अधिकारिक रूप से शामिल हो गए हैं।पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। जहां चुनावों से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ा था। वहीं इससे पहले दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल ही पंजाब से हिमाचल पहुंची है। इस बीच राहुल की यात्रा के जाते ही मनप्रीत बादल के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *