Monday, January 19, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिलने से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिलने से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। संदिग्ध मरीज का सैंपल लेकर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। मोहम्मदपुरा क्षेत्र में 34 वर्षीय युवक एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है। तबियत खराब होने पर मरीज एक निजी अस्पताल में गया।

मंकीपॉक्स के कुछ लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने सीएमओ कार्यालय को मामले की सूचना दी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय से सिविल अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एके मिश्रा को जानकारी दी गई। डॉ. एके मिश्रा ने डॉ. नितीश कुमार और लैब कर्मचारियों की एक टीम गठित कर मरीज के घर भेजा। डॉ. नितीश कुमार ने बताया कि मरीज का सैंपल लेकर अस्पताल की लैब में रखवा दिया गया है। बताया कि मरीज में मंकीपॉक्स के सारे लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मंकीपॉक्स में तेज बुखार, दर्द, शरीर में पानी की कमी आदि लक्षण होते हैं। मरीज में यह लक्षण नहीं है लेकिन शरीर पर रैशेज हैं।

जिसमें दाने निकलते हैं। मरीज को घर के एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। घर में मरीज की मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। अधिकारी लेते रहे अपडेट रू कोरोना के बाद कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद राज्य में भी पहले से एहतियात बरती जा रही है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। संदिग्ध मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तक सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी जुटाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *