उत्तराखंडराजनीति

जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने किया भाजपा सदस्यता अभियान शुरू

उत्तराखंड:- चुनाव से पूर्व किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने नए सदस्यों को मिस कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाने की क़वायद शुरू कर दी है । 18 जनवरी 2022 को देहारदून की 21 कैंट विधानसभा के भाजपा कार्यलय में जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलायी , ओर मोबाइल द्वारा मिस कॉल करके भाजपा की सदस्यता दिलाने की क़वायद भी शुरू की , सदस्यता अभियान के दौरान काफी लोगों को पार्टी से जोड़ा गया।

भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया ओर कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता छोटा नहीं है। ये कार्यकर्ता की पार्टी है। कोई भी एक छोटा सा कार्यकर्ता एक दिन देश का भी नेतृत्व कर सकता है , वहीं श्री वीजेंद्र थपलियल जी ने कहा में भी एक कार्यकर्ता से आज मंडल अध्यक्ष बना हूँ इसमें पार्टी का ओर श्रीमान जोगेंद्र पुंडीर के मर्गदर्शन का बड़ा हाथ है।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चूअल सभा का प्रसारण भी दिखाया गया , इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री बिजेंद्र थपलियाल , मंडल महामंत्री श्री कैप्टन भोपाल चंद , आदि उपस्थिथ रहे एवं काका, ऋषि, राहुल रामोला, हिमांशु, यश चौधरी उत्कृष चौधरी आदि कार्यकर्ता भा जा पा में शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *