उत्तराखंडराष्ट्रीय

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेल्गुगाड़ के पास से लैंड स्लाइडिंग लगातार सक्रिय

उत्तरकाशी:- चारधाम यात्रा मार्ग पर हो रही भारी प्रसाद के बाद गंगोत्री जाने का मार्ग भी प्रभावित हुआ है। इस संबंध में उत्तरकाशी पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि जो लोग गंगोत्री जाने की योजना बना रहे हैं वह फिलहाल अगले कुछ दिनों तक अपनी इस यात्रा को स्थगित कर दें। इसके पीछे मुख्य कारण मार्ग में हुई लैंडस्लाइडिंग को बताया गया है।

उत्तरकाशी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेल्गुगाड़ के पास पिछले कुछ घंटो से लैंड स्लाइडिंग लगातार सक्रिय है। मार्ग पूर्णतया अवरुद्ध है। BRO की मशीनरी व पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर बनी हैं। लगातार लैंड स्लाइडिंग से मार्ग को सुचारु करने में दिक्क़ते आ रही हैं। स्लाइडिंग रुकने पर रोड सुचारु करने का कार्य तुरंत चालू कर दिया जायेगा। पुलिस के अनुसार फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर रोका गया है।

वही आज जिला प्रशासन द्वारा लैंड स्लाइडिंग वाले स्थल का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया गया, अभी मार्ग पूर्ण रूप से सुचारु होने की संभावनाएं कम दिख रही हैं। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि कुछ समय सुरक्षित स्थानों पर बने रहें, संयम व धैर्य बनाये रखे। उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन आपकी सेवा में जुटा है। जो श्रद्धालु अभी गंगोत्री धाम यात्रा पर जाना चाह रहे हैं, वह अभी कुछ समय अपना प्लान स्थगित करें। हाईवे सुचारु हो जाने पर श्रद्धालुओं को अवगत करा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *