शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल की अदाएं देखकर लोग हुए दीवाने

शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल की अदाएं देखकर लोग हुए दीवाने

मुंबई: बॉलीवुड की रफ्तार कभी थमती नहीं है। कहीं फिल्मों की शूटिंग हो रही होती है तो कभी मूवी का प्रमोशन करते सितारें नजर आते हैं। सेलेब्स के हर अंदाज हर रोज कैमरे में कैद होते रहते हैं। मंगलवार को शिल्पा शेट्टी अपने एक शो के शूटिंग के दौरान नजर आईं। इस शो में शहनाज गिल पहली गेस्ट बनकर आएंगी।

शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल को बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। शहनाज ने जहां ब्लैक आउटफिट पहन रखा था। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने ऑरेज कलर का आउटफिट चुना था। दोनों की अदाएं देखकर कर वहां मौजूद लोग दीवाने हुए जा रहे थे।

शहनाज गिल के लिए पिछले कुछ दिन बेहद भारी गुजरे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद वो अकेली पड़ गई थीं। लेकिन अदाकारा अब अपनी जिंदगी में वापस लौटने लगी हैं। वो कई म्यूजिक वीडियो कर रही हैं। हाल ही में बिग बॉस के फिनाले में नजर आई थीं। जहां सलमान खान ने उन्हें अपनी जिंदगी फिर जीने की सलाह दी थी।

वहीं, शिल्पा शेट्टी भी कुछ वक्त पहले एक बुरे दौर से गुजरी जब उनके पति राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी को लेकर जेल जाना पड़ा था। लेकिन अब राज जेल से बाहर आ गए हैं और शिल्पा भी एक रियलिटी शो में दिखाई दे रही हैं।

News Glint

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *