विधानसभा सत्र में विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री का दायित्व निभाएंगे प्रेमचंद अग्रवाल
देहरादून:- 29 तारीख से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए प्रेमचंद अग्रवाल को दी गई बड़ी जिम्मेदारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्यों की दी गई जिम्मेदारी।
विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने निभाएंगे विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व।
शपथ ग्रहण के बाद अभी तक किसी भी मंत्री को नहीं दिया गया है कोई विभाग।
वहीं विभागों के बंटवारे पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया।
पहले यही माना जा रहा था कि शपथग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ चले गए। अब माना जा रहा है कि आज शनिवार को मंत्रियों के कामकाज पर मंथन हो सकता है।