उत्तराखंडराजनीति

मशहूर बॉलीवुड सिंगर जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चकराता से चुनाव, जानिए किस दिग्गज नेता से होगा सीधा मुकाबला

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से 59 पर प्रत्याशियों के नामों कर दिया गया है। कुछ सीटों पर समीकरण बेहद रोचक हो गये हैं। इन्ही सीटों में से एक है देहरादून जनपद की चकराता विधानसभा सीट। भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चुनावी मैदान में उतारा है।

जुबीन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल की तो वह भी पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय है। बेटे जुबीन के प्रशांसकों और वोट बैंक को आकर्षित करने में जुबीन अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रामशरण नौटियाल कांग्रेस के प्रीतम सिंह को कांटे की टक्कर दे सकते हैं।

हालांकि, रामशरण नौटियाल का चुनावी सफर आसान नहीं होगा। उनका सीधा मुकाबला, कांग्रेस के प्रीतम सिंह के साथ होगा। चकराता विधानसभा में लोकप्रिय नेता होने के साथ ही प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष भी हैं। उनकी गिनती सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाली नेताओं में होती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके सिंह की चकराता विधानसभा सीट में अच्छी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *