उत्तराखंड

24 घंटो मे एस.डी.आर.एफ. द्वारा किये गए रेस्क्यू कार्य का विवरण

देहारादून: एस.डी.आर.एफ. (SDRF) के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में आई आपदा के उपरान्त आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एस.डी.आर.एफ. द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.डी.आर.एफ. /पुलिस उप महानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफ. श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के दिशा निर्देशन व सेनानायक एस.डी.आर.एफ. श्री मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमों द्वारा रात दिन एक कर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को कुशलता से अंजाम दिया जा रहा है।

विगत 24 घंटो मे एस.डी.आर.एफ. द्वारा किये गए रेस्क्यू कार्य का विवरण।

  1. शक्ति नहर ढालीपुर, विकासनगर में एक महिला के डूबने की सूचना पर एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की गई। सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।
  2. जनपद टिहरी के आपदा प्रभावित क्षेत्र गलाड़ गांव में एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा गहन सर्चिंग की गई। सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।
  3. जनपद देहरादून के राजपुर रोड पर काठबंगला में अतिवृष्टि से एक मकान जमींदोज होने की घटना पर एस.डी.आर.एफ. टीम त्वरित रेस्क्यू हेतु घटनास्थल पर पहुँची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा क्षतिग्रस्त मकान में से 02 महिलाओं व एक नवजात बच्चे का शव निकालकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।
  4. सरखेत में अतिवृष्टि से आये सैलाब के कारण आवाजाही का एक मात्र रास्ता भी ध्वस्त हो गया जिससे कुछ स्थानीय लोग वहीं पर फंस गए। इस घटना की जानकारी पर एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू करते हुए फंसे हुए स्थानीय लोगों को रोप की सहायता से नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर भेजा साथ ही मालदेवता में भी फंसी हुई कुछ गायों को बाहर निकाला।
  5. आपदा के दौरान प्रभावित मालदेवता रायपुर क्षेत्र में एस.डी.आर.एफ. फ्लड टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
  6. जनपद उत्तरकाशी के लंका पुल के पास एक शव होने की संभावना पर एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा आसपास के स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *