उत्तराखंड

द्रोपदी का डांडा में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दो युवा पर्वतारोहियों ने गवाई अपनी जान

यमकेश्वर/दुगड्डा: उत्तरकाशी के द्रोपदी डांडा में हिमस्खलन की चपेट में आने से कई पर्वतारोही लापता हो गये थे एनडीआरीफ और एसटीआरफ ने पिछले 4 अक्टूबर से लापता पर्वतरोही को खोजने में लगे हुए थे, मौसम के खराब होने के कारण सर्च अभियान चलाने में समस्या आ रही थी। उक्त दुर्घटना में कई पर्वतरोही वहीं धराशयी हो गये और कुछ लापता थे।

बताया जा रहा है की अभी तक 29 लोगो की इस दुर्घटना में मौत हो गई है, जिसमे से जिला पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा क्षेत्र के जौरासी गाँव का युवा पर्वतरोही संतोष कुकरेती और यमकेश्वर के माला गॉव निवासी नरेन्द्र बिष्ट के रूप में उभरते हुए दो पर्वतारोही को खो दिया है। संतोष कुकरेती और नरेन्द्र बिष्ट दोनों के असमय इस दुनिया से चले जाने से पूरे क्षेत्र में गमगीन का माहौल हैं। यह दोने युवा पर्वतारोहण में एक नया मुकाम हासिल करना चाहते थे किंतु होनी को कुछ और ही मंजूर था और यह दोनों पर्वतारोहण के दौरान ही हिमस्खलन के चपेट में आने से इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गये। संतोष कुकरेती और नरेन्द्र बिष्ट के परिजनों को 04 अक्टूबर से लापता होने के बाद उम्मीद थी कि यह दोनों हमारे पास सकुशल वापिस आयेगें किंतु जैसे ही दिन व्यतीत होते गये उम्मीदें कम होती गयी और अंततः 08 अक्टूबर को दोनों के पार्थिव शरीर मिलने से पूरी तरह से टूट गये। कम उम्र के इन दोनों युवाओं के चले जाने से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

आज दिनांक 10 अक्टूबर, 2022 को बचाव दलों के द्वारा क्षेत्र में खोज एवं बचाव कार्य किया गया तथा 05 व्यक्तियों के शवों को उत्तरकाशी भेजा गया जहॉ उनकी पहचान निम्नवत् की गयी हैः-

1. श्री संदीप सरकार (प्रशिक्षु), पुत्र श्री शिवदास सरकार, निवासी- पोलेनिगढ, चांदपुर, PS नई बर्राकपुर, जिला- 24 परगना, पश्चिम बंगाल।
2. श्री रजत सिंघल (प्रशिक्षु), पुत्र श्री अशोक सिंघल, निवासी- बी-566 ए, सुशान्तलोक -1, गुड़गांव, हरियाणा।
3. SGT अमित कुमार सिंह (प्रशिक्षु), पुत्र श्री राम कुमार सिंह, निवासी- Air HQ/ADV/197 उ0प्र0।
4. श्री वशीदार रेड्डी (प्रशिक्षु), पुत्र श्री के0 श्रीविस रेड्डी, H.N. 7-9/1 plot No 59 विवेकानन्द नगर कालोनी , तुक्कुगुड़ा, हैदराबाद।
5. श्री संतोष कुकरेती (प्रशिक्षु), पुत्र श्री अशोक कुकरेती, निवासी- लालंढांग, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।

उपरोक्त व्यक्तियों में से 03 के शवों को अंतिम संस्कार हेतु उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। अन्य 02 व्यक्तियों के शवों को embalming हेतु सड़क मार्ग से देहरादून लाया जा रहा है जहॉ से पश्चिम बंगाल व तेलगाना निवासी व्यक्तियों के शवों को वायु मार्ग से भेजा जायेगा। वर्तमान में एक प्रशिक्षु का शव जनपद मुख्यालय लाया जाना शेष है। तथा प्रभावित क्षेत्र में लापता 02 अन्य प्रशिक्षुओं को खोजने हेतु बचाव कार्य किया जा रहा है।

वर्तमान तक उक्त घटना में प्रभावित व्यक्तियों का विवरण निम्नवत् हैः-

1. कुल व्यक्ति – 61
2. सुरक्षित व्यक्ति – 32
3. मृत व्यक्ति – 27
4. लापता व्यक्ति – 02
5. मृतक व्यक्ति जिनकी पहचान की गयी – 26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *