कच्चे तेल की कीमतें गिरी, पंजाब में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता- कई राज्यों में बदले रेट

कच्चे तेल की कीमतें गिरी, पंजाब में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता- कई राज्यों में बदले रेट

नई दिल्ली: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। डब्लूटीआई क्रूड 0.32 डॉलर या 0.41 फीसदी गिरकर 77.58 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.25 डॉलर या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 81.41 पर पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में बदलाव हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 59 पैसे, मध्य प्रदेश में 57 पैसे, पश्चिम बंगाल में 42 पैसे और उत्तर प्रदेश में 33 पैसे महंगा हुआ है। इन राज्यों में डीजल की कीमतों में क्रमश: 52 पैसे, 52 पैसे, 39 पैसे और 33 पैसे की वृद्धि है। वहीं, पंजाब में पेट्रोल 52 पैसे, बिहार में 43 पैसे और राजस्थान में 37 पैसे सस्ता हुआ है। यहां डीजल 50 पैसे, 40 पैसे और 34 पैसे सस्ता हुआ है। इसके अलावा भी कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। महानगरों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं है।

News Glint

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *