चुनावी प्रचार में जुटे धामी तो वही विकासनगर प्रचार के लिए पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

चुनावी प्रचार में जुटे धामी तो वही विकासनगर प्रचार के लिए पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

विकासनगर: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 70 सीटों पर मंगलवार को भाजपा का प्रचार अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत प्रचार के पहले दिन हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर पहुंचे हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की राजपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। प्रचार के पहले दिन हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम विकासनगर पहुंचे हैं।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम भाजपा के विकासनगर प्रत्याशी के समर्थन में जनता के बीच पहुंचे और वोट की अपील की। इसके बाद उन्होंने सहसपुर क्षेत्र में प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पलटन बाजार स्थित सीएनआई स्कूल से भाजपा प्रत्याशी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेशभर की महिलाओं व युवाओं के भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने से संकल्प से विपक्ष परेशान हैं।

News Glint

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *