Monday, January 19, 2026
Latest:
अन्य राज्यराष्ट्रीय

शिमला में ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश

हिमाचल: राजधानी शिमला में आज ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं ओलावृष्टि से बागवानी फसलों को नुकसान होने की सूचना है। शिमला में सुबह से दोपहर तक बादल छाये रहे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कांगड़ा जिले के बैजनाथ में तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मैदानी जिलों में सोमवार को मौसम साफ रहा। 10 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। ऊना में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *