Tuesday, January 20, 2026
Latest:
उत्तराखंड

आज द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद

रूद्रप्रयाग:- पंच केदार में द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल के लिए आज प्रात: आठ बजे वृश्चिक लग्न में बंद हो हो गये। पुजारी शिव लिंग चपटा ने पूजा- अर्चना के बाद भगवान के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप देकर कपाट बंद किये। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली आज गौंडार, 23 नवंबर को रांसी, 24 नवंबर को गिरिया प्रवास करेगी। 25 नवंबर को चल विग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी और परंपरागत मद्महेश्वर मेला आयोजित होता है।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित महत्त्वपूर्ण लोगों के पहुंचने का संभावित कार्यक्रम भी है। कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सामाजिक दूरी सहित कोरोना बचाव मानकों का पालन किया गया। इस यात्रा वर्ष 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे। साथ ही 6 नवंबर को श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *