राष्ट्रीय

मुंबई में बारिश आते ही आफत, मायानगरी हुई पानी पानी, 2 दिनों में 6 लोगों की मौत

मुंबई: मानसून की एंट्री के साथ ही मायानगरी पानी-पानी हो गई है। जगह-जगह जलजमाव है। मुंबई में पिछले दो दिनों में बारिश की वजह से अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। घाटकोपर में बारिश की वजह से एक तीन मंजिला मकान का फर्स्ट फ्लोर जमीन में धंस गया था। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। वहीं, विलेपार्ले में बालकनी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 2 अन्य लोगों के मौत की खबर है।

अंधेरी सबवे के पास एक नाले से फ्रीज, अलमारी सहित अन्य सामान मिले हैं। बीएमसी के अफसरों ने उक्त बात की जानकारी दी। कर्मियों ने अंधेरी सबवे को बंद कर उसमें जमा पानी को पंप की मदद से निकाला। अफसरों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मुंबई सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसका असर यातायात पर भी पड़ा है।

पिछले 24 घण्टे में मुम्बई शहर में 31 मिलीमीटर बारिश दर्श हुई है। पूर्वी मुम्बई में 54 मिलीमीटर और पश्चिमी मुम्बई में 59 मिलीमीटर बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि अगले एक हफ्ते तक मुंबई में बारिश का मौसम बना रहेगा। अभी शहर में 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मुंबई का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *