उत्तराखंडक्राइम

बागेश्वर में सात किलो चरस के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

बागेश्वर:- झिरौली पुलिस ने बीती शुक्रवार रात सात किलो चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की कार सीज कर दी है।

बीते शुक्रवार शाम गजरौला क्षेत्र में एक कार यूके-06-0027 में एंटीना आदि लगा था। शक होने पर कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में रखे बैग में सात किलो 38 ग्राम चरस बरामद हुई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक चरस देहरादून ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने पकड़ी गई चरस की कीमत करीब सात लाख आंकी है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 15 लाख रुपये हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *