Tuesday, January 20, 2026
Latest:
उत्तराखंडक्राइमराष्ट्रीय

यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली की अदालत में किया सरेंडर

देहरादून:- जनपद देहरादून में बीच सड़क में कुर्सी लगाकर शराब पीने का वीडियो डालने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने गए मामले में आरोप दर्ज किया गया था जिसके बाद आज उसने दिल्ली कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

बॉबी कटारिया पर देहरादून के थाना कैंट में भी मुकदमा दर्ज है और दिल्ली में उसकी गिरफ्तारी होने के बाद देहरादून की कैंट पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए दिल्ली जाएगी। बताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर को यूट्यूब और बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *