मनोरंजन

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारियों में जुटी अभिनेत्री जान्हवी कपूर

मुंबई: करण जौहर ने पिछले साल नवंबर महीने में अपनी एक फिल्म की अनाउंसमेंट की थी जिसका नाम मिस्टर एंड मिसेज माही है। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही उन्होंने स्टारकास्ट का भी खुलासा किया था। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।

फिलहाल हम आपको बता दें कि जान्हवी कपूर अपनी इस फिल्म की तैयारियों में जुट गईं हैं, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिसमें क्रिकेटर दिनेश कार्तिक भी दिखाई दे रहें हैं। दिनेश कार्तिक खुद जान्हवी कपूर को इस फिल्म के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग दे रहें हैं, जान्हवी इस फिल्म में जमकर छक्के चौके लगाते हुए नजर आने वाली है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, क्रिकेट कैंप!! विथ मिस्टर एंड मिसेज माही।

फिल्म की कहानी निखिल मेहरोत्रा और शरण शर्मा ने मिलकर लिखा है। फिल्म का डायरेक्शन शरण शर्मा ही करेंगे। राजकुमार राव फिल्म में महेंद्र की भूमिका निभाएंगे, जबकि जान्हवी फिल्म में महिमा का किरदार निभाती नजर आएंगी।

जान्हवी ने तो फिल्म के लिए ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है, हालांकि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयीं है। मिस्टर एंड मिसेज माही सिनेमाघरों में 7 अक्टूबर 2022 को आ रहीं हैं।

https://www.instagram.com/tv/CWlL6nCoPz-/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं वीडियो की शुरूआत में राजकुमार और जान्हवी कपूर की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें वो कहते हैं कि कभी-कभी एक सपना पूरा करने के लिए, दो लोगों की जरूरत पड़ती है। इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन लिखा, एक सपने को दो दिलों ने चुना। पेश है मिस्टर एंड मिसेज माही, शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, जो अपने जादू के स्पर्श के सात बताने के लिए एक और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ वापस आ रहे हैं। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर द्वारा अभिनीत ये फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निखिल मल्होत्रा और शरण शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *