अल्मोड़ा हेरिटेज
अल्मोड़ा:- यह महल चंद राजाओं का किला, उनके शासन का मुख्य केंद्र रहा था। मल्ला महल की विशेषता यह है कि इसे लकड़ी और पत्थरों से निर्मित किया गया है। जिसमे उत्तराखंड की प्राचीन कलाकारी देखी जा सकती है।
कुछ समय पूर्व तक इसमें कलेक्ट्रेट परिसर चल रह था, वर्तमान में कलेक्ट्रेट का नया भवन बनने के साथ ही इस भवन को म्यूजियम बनाने का कार्य चल रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है। यहाँ – चंद राजाओ और ब्रिटिश काल की वस्तुएं देखने को मिलेंगी। यह धरोहर – अल्मोड़ा के गौरवशाली अतीत को दुनिया से परिचित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।