Tuesday, January 20, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची करेगी जारी,कुछ सीटो पर अभी भी हो रहा मंथन

देहरादून: करीब चार महीने पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दुर्गेश लाल की आज फिर से भाजपा में वापसी हो रही है।

सूत्रों के अनुसार वह आज दिन में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा जॉइन करेंगे। पिछले दिनों में मालचंद के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से वह नाराज बताए जा रहे हैं।

नए सियासी घटनाक्रम के चलते अब यह भी मुमकिन है की भाजपा राजकुमार के बजाय दुर्गेश लाल को पुरोला से अपना प्रत्याशी बनाए। दुर्गेश लाल पहले भी यहाँ से विधायक का चुनाव निर्दलीय लड़ चुके हैं। उन्हें अच्छे खासे वोट मिले थे।

भाजपा ने बुधवार को 60 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए है। बृहस्पतिवार दोपहर12 बजे पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

बाकी सीटो पर दोबारा मंथन के बाद प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती यही। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने पहली सूची जारी करने कि पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *