Monday, January 19, 2026
Latest:
उत्तराखंड

यात्रियों से भरी बस पलटी, SDRF ने रेस्क्यू कर घायलों को दिया प्राथमिक उपचार

देवप्रयाग: थाना देवप्रयाग के अंतर्गत तीन धारा के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर मार्ग पर ही पलट गयी। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट कौडियाला से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण ने बताया की केदारनाथ से हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस कोडियाला के समीप पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

बस में 31 यात्री व 02 बच्चे सवार थे। 21 घायल यात्रियों को प्राइवेट वाहन से ऋषिकेश ले जाया गया, 12 व्यक्ति सामान्य घायल है जिनका प्राथमिक उपचार घटनास्थल पर किया गया। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *