देशभर में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने से दिल्ली सरकार ने किया तीन दिवसीय प्लास्टिक विकल्प मेले का आयोजन

दिल्ली: देशभर में एक जुलाई से सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने पर प्रदेश सरकार ने तीन दिवसीय प्लास्टिक विकल्प मेला आयोजित किया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को घोषणा की है कि इस संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए यह पहल की गई है।
गोपाल राय ने बताया कि देश में आज से 19 प्रकार की सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है। रीसाइकिल नहीं होने वाले प्लास्टिक उत्पादों से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। प्लास्टिक गैर बायोडिग्रेडेबल है जिसकी वजह से सॉइल भी खराब हो जाती है। सॉइल खराब होने से पर्यावरण में कई प्रकार के प्रभाव व नुक्सान देखने को मिलते है। प्लास्टिक कभी भी न समाप्त होना वाला पदार्थ है।
उन्होंने आगे कहा कि इसके विकल्पों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली सरकार ने तीन दिवसीय प्लास्टिक विकल्प मेला शुरू किया है। इस मेले में इस बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के स्थान पर किसका उपयोग किया जाना चाहिए।