Friday, September 22, 2023
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

डी. ए. वी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव का हुआ निधन

देहरादून: डी ए वी कालेज देहरादून के पूर्व प्राचार्य प्रो. लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव का आज नोएडा में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। वे डी ए वी कालेज में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे। बेवर्ली हिल शालिनी स्कूल देहरादून के निदेशक भी थे। वे डी ए वी कालेज देहरादून में एन सी सी में मेजर भी रहे थे। प्रो श्रीवास्तव विभिन्न सामाजिक संगठनों व मां आनंदमयी आश्रम से भी जुड़े थे। उनके निधन से हमने एक प्रसिद्ध शिक्षाविद, आदर्श शिक्षक व महान व्यक्तित्व खो दिया है।

डीएवी के पूर्व प्राचार्य देवेंद्र भसीन ने कहा कि वे मेरे गुरु भी थे। एक आदर्श गुरू के रूप में मेरी जीवन धारा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन मेरी निजी क्षति भी है। उन्हें कोटिशः नमन ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *