उत्तराखंड

देश की आजादी में कांग्रेस का अहम योगदान- हरीश रावत

  • पूर्व सीएम ने कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने बागेश्वर में ध्वजारोहण किया

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्वतंत्रता दिवस के पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण कर समस्त देश व राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी तथा मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आजादी के उन वीर शहीदों को शत्-शत् नमन किया जिनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के मूल्य को समझना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है और जिन आदर्शों और सपनों के लिए स्वतंत्रा सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि जिन आदर्शों, सिद्धांतों और मूल्यों के लिए देश के रणबांकुरों ने अपने प्राण दिये थे उन मूल्यों की रक्षा का कार्य कांग्रेस करती रही है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति के लिए जिन आन्दोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये हैं उन्हें भी हम नमन करते हैं। हरीश रावत ने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास की दिशा देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंण्डित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर मनमोहन सिंह , सोनिया गांधी , राहुल गांधी तक कांग्रेस ने इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया और आगे भी करतेे रहेंगे।

स्व0 इन्दिरा गांधी, स्व0 राजीव गांधी की शहादत को याद करते हुए हरीश रावत ने कहा कि हमें यह कहने में गर्व हैं कि पूरे देश के अन्दर कांग्रेस ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसने उन मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए सबसे अधिक कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ कर विश्व में अपना एक विशेष स्थान बनाया है वहीं आज पूरा विश्व भारत को एक आर्थिक शक्ति के रूप में देख रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की। कांग्रेस आज दावे के साथ कह सकती है कि आज बेसक हम केन्द्र व राज्य में सत्ता में न हो परन्तु विपक्ष के रूप में भी कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए जनभावनाओं के अनुरूप केन्द्र व राज्य की वर्तमान सरकारों पर सही दिशा में चलने के लिए दबाव बनाये हुए है। हरीश रावत ने कहा कि आज भारत के पड़ोसी देशों द्वारा देश की सीमाओं पर जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है वह चिन्ता का विषय है परन्तु भारत के वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के उन तमाम सेनानियों को बधाई देते हैं जो कांग्रेस के मूल्यों के लिए गली-गली, गांव-गांव अलख जगाये रखने को काम कर रहे हैं। हम राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों को भी बधाई देते हैं जिनके संघर्ष और बलिदान से उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि आज सत्ता में बैठी कुछ ताकतों द्वारा देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भुला कर देश की जनता को गुमराह कर छद्म राष्ट्रवाद का नारा दिया जा रहा है तथा उन शक्तियों द्वारा देश की आजादी का गौरवशाली इतिहास बदलने का भी षंडयंत्र किया जा रहा है जिसे देश की जनता बर्दास्त नही करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा ने बागेश्वर में ध्वजारोहण किया

इस असवर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, मीडिया चैयरमेंन पी.के राजनैतिक/मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, महामंत्री नवीन जोशी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी,, महन्त विनय सारस्वत, सेवादल की मुख्य संगठक हेमा पुरोहित, प्रभुलाल बहुगुणा, कैं. बलबीर सिंह रावत, सुनीता प्रकाश, पूरण सिंह रावत, राजेश चमोली, लाल चन्द शर्मा, सुनीता प्रकाश, मोहन काला, शांति रावत, दीप बोहरा, नजमा खान, सावित्री थापा, चन्द्र कला नेगी, विरेन्द्र पोखरियाल, विशाल मौर्य, राजकुमार जयसवाल, गोपाल सिंह गडिया, संग्राम सिह पुण्डीर, शैलेन्द्र शेखर करगेती, रेणु रूहेला, भाष्कर चुग, आदित्य गर्ग, विनित अग्रहरी, सोनू, सूरज क्षेत्री, मनमोहन शर्मा, टीका राम पाण्डेय, पूनम कण्डारी, प्रवीन शाह, सत्येन्द्र चौधरी, रेनू, कमल रावत, अनूप पासी ,बिरेन्द्र पंवार, महाबीर सिंह रावत, अनुराग मित्तल, सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *