Monday, January 19, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक, युवक को बनाया निवाला, जंगल से शव बरामद

हल्द्वानी:- उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नैनीताल जिले में पिछले चार दिनों के भीतर फतेहपुर रेंज के जंगल में तेंदुए ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। टंगर निवासी महिला के बाद अब बजूनिया हल्दू निवासी अधेड़ का शव भी जंगल से बरामद हुआ है। वह, रविवार से लापता बताए जा रहे थे।

बजूनिया हल्दू निवासी नत्थू लाल रविवार सुबह 11 बजे घर से घास लेने गया था। लेकिन, घर नहीं लौटा। परिजनों ने मुखानी पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोग और ग्रामीण खुद खोजबीन में जुटे थे। सोमवार सुबह जंगल से नत्थू लाल का शव बरामद हो गया। ग्रामीणों का इलाके में वन्यजीवों का आतंक लंबे समय से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *