महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में हुई शामिल

महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में हुई शामिल

देहरादून: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने आखिरकार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि बीते दिन उन्होंने मीडिया को साफ तौर पर बयान दिया था कि अगर कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वो भाजपा ज्वॉइन करेंगी।

बता दें कि आज अपने समर्थकों के साथ सरिता आर्य भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल हो गई हैं।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य पहुंची बीजेपी प्रदेश कार्यालय में

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने क्या सरिता आर्य का स्वागत

पूर्व में भी सरिता आर्य कर चुकी है भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से मुलाकात

भाजपा ज्वाइन कर दे और नैनीताल से टिकट देने की कर रही है सरिता आर्य मांग

News Glint

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *