दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना यू ट्यूब पर हुआ रिलीज, 15 मिनट में मिले एक मिलियन व्यूज

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना यू ट्यूब पर हुआ रिलीज, 15 मिनट में मिले एक मिलियन व्यूज

पंजाब:- दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ रिलीज हो गया। गीत यू ट्यूब पर रिलीज होते ही हिट हो गया। गीत को पहले 15 मिनट में ही एक मिलियन व्यूज मिल गए। दो घंटे में गीत को दो मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। मूसेवाला की मौत के बाद ये उनका तीसरा गाना है जो रिलीज किया गया है। इस गीत में नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के शब्द भी शामिल किए गए हैं। मूसेवाला के परिजन कुछ दिन पहले ही बरना बॉय से मिले थे।

इससे पहले मूसेवाला की हत्या के 26 दिन बाद एसवाईएल गीत रिलीज किया गया था। यह गाना भी छह मिनट में ही हिट हो गया। दो घंटे में इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा था। हालांकि बाद में इसे यूट्यूब से हटा दिया गया था। मूसेवाला की मौत के बाद इस गीत को उनके आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया था।

इस गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का भी जिक्र किया था। पहले छह मिनट में गाने को 4.75 लाख लोगों ने देखा और 3.14 लाख लोगों ने लाइक किया। शुरुआती छह मिनट में ही गाना पूरी तरह से हिट हो गया। दो घंटे बाद इस गाने को 22 लाख लोगों ने देखा, 14 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और दो लाख 52 हजार लोगों ने कमेंट किया। इसके बाद उनका गीत ‘वार’ उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ था। इस गीत को पहले 10 मिनट में ही 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले थे।

News Glint

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *