राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ और कहा कि अपना पुष्कर ‘फ्लावर’ और ‘फायर’ दोनों है।

राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ और कहा कि अपना पुष्कर ‘फ्लावर’ और ‘फायर’ दोनों है।

पिथौरागढ़: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 8 फरवरी को उत्तराखंड में कुमाऊं में दो-दो वर्चुअल रैली की हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को कई मामलों पर जमकर लपेटा और कहा कि कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो गई है। अब सिर्फ पहाड़ों में दुबकी हुई है। यहां से भी साफ करना है। राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुष्कर को ‘फ्लावर’ समझ रही है, अपना पुष्कर ‘फ्लावर’ और ‘फायर’ दोनों है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेता हैं, न नीयत और न ही कोई नारा। कांग्रेस ने देश लूटा, प्रदेश लूटा, लेकिन अब और नहीं लुटने देंगे।इनकी बात झूठी, हर वादा झूठा। अब और नहीं झुकने देंगे।बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुमाऊं की दो विधानसभा सीटों गंगोलीहाट और जागेश्वर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

News Glint

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *