राजनीति

रेवंत रेड्डी आज लेंगे तेलंगाना के सीएम पद की शपथ

तेलंगाना में शानदार जीत के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इस दौरान गुरुवार को पूरे हैदराबाद शहर में रेड्डी के पोस्टर लगाए गए हैं। तर्तमान तेलंगाना कांग्रेस के 56 साल के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

तेलंगाना राज्य का गठन साल 2014 में हुआ था, इस तरह शपथ लेने के बाद रेवंत रेड्डी राज्य में कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद पहुंच चुके हैं। रेवंत रेड्डी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे।

रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की

तेलंगाना में मुख्यमंत्री के अलावा एक उप मुख्यमंत्री और 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बुधवार को रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

टीडीपी से कांग्रेस में हुए थे शामिल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति को हराकर 119 में से 64 सीटें जीती हैं। वहीं बीआरएस को महज 39 सीटें प्राप्त हुईं। उन्होंने 2017 में टीडीपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। जून 2021 में रेड्डी को एन उत्तम कुमार रेड्डी की जगह तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था।

Live Updates:

मनोनीत सीएम रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे हुए हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ये जीत कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जीत है, यह सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रेवंत रेड्डी के संघर्ष की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *