उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

थाना सेलाकुई पुलिस ने बलात्कार और उद्दापन के मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देहरादून:- राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है जहां एक युवक ने लगभग डेढ़ साल पहले महिला का नहाते समय एक वीडियो के बहाने उसे ब्लैकमेल किया और क्षेत्र के होटल में बुलाया एवं उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं शारीरिक संबंध बनाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाया गया एवं उसे डिलीट करने के लिए ₹70000 वसूल लिए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सेलाकुई पर दिनांक 11-09-2022 को स्थानीय निवासी वादिनी द्वारा ने थाना सेलाकुई पर तहरीर दी गई कि संतो विश्वास नाम के लडके ने वादिनी /पीड़िता की नहाते समय न्यूड वीडियो बना कर वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की धमकी देकर वादिनी पर दबाव बनाकर जोर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने व शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर वादिनी को ब्लैकमेल कर वीडियो को डिलीट करने के लिये पीडिता से 70,000/- रुपये लेने और अभियुक्त की जरूरतो को पूर्ण न करने पर वादनी के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर थाना सेलाकुई पर अभियुक्त संतो विश्वास के विरुद्द सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया,

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सेलाकुई प्रदीप रावत द्वारा टीम का गठन किया गया एवं अभियुक्त संतो विश्वास को राजारोड से आज गिरफ्ता किया गया. पुलिस के अनुसार संतो विश्वास मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है और उसके द्वारा महिला का वीडियो गढ़वाल के एक जनपद में बनाया गया था। यह लड़का एक मेडिकल शॉप में काम करता था और महिला के किराए में रहता था। इसके पश्चात महिला अपने पति के साथ सेलाकुई आकर रहने लगी, और आरोपी भी मकान छोड़कर दिल्ली चला गया। बावजूद इसके वीडियो के आधार पर आरोपी उसे सेलाकुई में भी परेशान करने लगा और उसे होटल में बुलाकर ब्लैकमेल कर ना केवल उसके साथ संबंध बनाए बल्कि चोरी छुपे उसका वीडियो भी बना   लिया।

शिकायत मिलने के बाद थाना सेलाकुई पुलिस ने पूरी योजना बनाकर आरोपी को किसी तरह देहरादून बुलवाया और इससे पहले कि वह पुलिस की योजना भाग कर यहां से फरार होता पुलिस ने उसे दबोच लिया।

1- संतो विश्वास पुत्र नारायण विस्वास निवासी कालोनी सुभाष पुल्ली बटाला थाना व जिला हावडा पश्चिम बंगाल हाल- डी ब्लॉक गेट नंबर 5 स्वरूप विहार एक्सटेंशन कादिरपुर नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 26 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *