उत्तराखंड

डॉ0 सुधा सिंह के आकास्मिक निधन से उत्तराखंड चिकित्सा जगत में शोक की लहर

उत्तरकाशी: डॉ0 सुधा सिंह के आकास्मिक निधन से उत्तराखंड चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ सुधा सिंह ने सीमांत जनपद उत्तरकाशी में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। वह पिछले कुछ समय से गम्भीर बीमारी से ग्रसित थी।

समाजसेवी व स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए कार्य करने वाले विचार एक नई सोच संस्था के संचालक राकेश बिजल्वाण ने डॉ सुधा के निधन पर दुःख प्रकट किया। जनपद उत्तरकाशी के जिला चिकित्सालय मे लंबे समय से तैनात महिला चिकित्सक डॉ0 सुधा सिंह के असामयिक निधन के दुःखद समाचार से स्तब्ध हूँ। जिला अस्पताल मे उन्होंने अनगिनत मरीजों का इलाज कर इस सीमान्त क्षेत्र मे अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी है, उनका यूं असमय जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ सुधा सिंह के पति डॉ0 आर.पी. सिंह भी सरकारी चिकित्सक हैं। वर्तमान में उत्तरकाशी जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने शोक सन्देश में उन्होंने कहा इस मुश्किल समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके पति डॉ0 आर.पी. सिंह जी व उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *