सीवर की सफाई करने उतरे तीन कर्मचारियों की दम घुटने से मौत
मुंबई: कांदिवली में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सीवर की सफाई करने उतरे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि, यह घटना कांदिवली पश्चिम के एकता नगर इलाके में हुई।
बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि एकता नगर में सीवर टैंक की सफाई करने तीन कर्मचारी उतरे थे, लेकिन उसमें उतरते ही तीनों कर्मचारी बेहोश हो गए। पता चलते ही उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि, पूरी घटना की जांच की जा रही है।