उत्तराखंडराजनीति

नाराज कार्यकर्ताओं से देख रही है यूकेडी सत्ता पाने के सपने

देहरादून: बुधवार उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी द्वारा फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरी लिस्ट जारी की गई। जिसमें कई विधानसभा से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ से केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा कहा गया, कि युवा प्रकोष्ठ से भी प्रत्याशियों ने दावेदारी की गई थी। लेकिन लिस्ट में उनका नाम ना आना निराशा है। साथ ही महिला प्रत्याशी जो अपने विधानसभा में कई वर्षो से तैयारी कर रहे है। उनके टिकट को निर्धारित नही किया गया। यह युवाओं और मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस प्रकार की मनमानी से पूरे प्रदेश में युवाओं में रोष है। जिसपर नाराज़ कार्यकर्त्ता पार्टी कार्यालय में ही धरने पर बैठकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

वही महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष प्रमिला रावत भी धरने में बैठ कर अपना विरोध प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि उक्रांद महिला प्रकोष्ठ इस प्रकार से टिकट बंटवारे की घोर निंदा करता है। चुनाव में एक महीने से कम समय के बाद भी अपने ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा ना करना निराशाजनक है। राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि अगर पार्टी में कुछ लोग इसी प्रकार मनमानी करते रहेंगे तो युवा प्रकोष्ठ दिल्ली और गुजरात कार्यकारणी सही इसका विरोध करेंगी। दल के शीर्ष नेता अपने अपने विधानसभा सीट से चुनाव लड़े तो प्रत्याशी सम्मान के साथ अपना आवेदन वापस ले लेंगे। लेकिन पैराशूट कैंडिडेट को बर्दास्त नही किया जाएगा। हमने पार्टी पर समय और भविष्य दोनो दाव पर लगाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *