राष्ट्रीय

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्योता

मुंबई:- अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन एकदम नजदीक है। 22 जनवरी को अयोध्या में इस मौके पर बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए खेल जगत से लेकर बॉलीवुड और बिजनेस तक, हर फील्ड की बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। कई बॉलीवुड स्टार्स को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण भेजा गया। अब लिस्ट में अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली का भी नाम शामिल हो गया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। X पर अनुष्का-विराट की तस्वीर भी वायरल हो रही है। इसमें दोनों हाथ में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र नजर आ रहा है।

अयोध्या में पैदा हुईं अनुष्का शर्मा
बता दें कि अनुष्का का भगवान राम की नगरी अयोध्या से बहुत ही स्पेशल कनेक्शन है। उनका जन्म एक मई 1988 को अयोध्या में ही हुआ था। बाद में करियर बनाने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। अनुष्का का जन्म अयोध्या के मिलिट्री अस्पताल में हुआ था। उनके पापा अजय कुमार शर्मा अयोध्या में इंडियन आर्मी की डोगरा रेजिमेंट में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *