अन्य राज्यक्राइम

उत्तर प्रदेश में अवैध असलहे का सप्लायर, आर्म्स डीलर गिरफ्तार साथ ही बरामद किए अवैध हथियार

  • 5 वर्ष पूर्व भी 3 बन्दूक , 22 नाल व कई असलहों के साथ पकड़ा गया था
  • उत्तराखण्ड-यूपी की सीमा से लगे कलकत्ती के जंगल में बनाता था अवैध असलहे

एसटीएफ व थाना गदरपुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम ग्राम खुशहालपुर के एक घर से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद करते हुए आर्म्स डीलर वचन सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार तस्कर तस्कर वचन सिंह अवैध हथियारों को बनाने तथा मरम्मत का कार्य भी करता है । पिछले करीब 20 वर्षों से अवैध हथियारों के काले कारोबार में लगा था। पुलिस टीम को गोपनीय इनपुट मिला था कि वचन सिंह के घर में हथियारों की बड़ी खेप आयी है।

पुलिस टीम ने उसके घर को चारों तरफ से घेरकर छापा मारा। घर के अन्दर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने वचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आर्म्स डीलर ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि वह वर्ष 2003 से हथियारों की तस्करी कर रहा है । और उ0प्र0 , उत्तराखण्ड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करता आ रहा है। वह और उसके साथी यूपी स्थित कलकत्ती जंगल में असलहों को बनाते आ रहे हैं। अभी तक करीब 1 हजार अवैध बन्दूकों व तंमचों की तस्करी उ0प्र0 व उससे लगे राज्यों में की जा चुकी है।

आर्म्स डीलर वचन सिंह कई वर्षों से अवैध हथियारों धन्धे में लिप्त था । उसके ऊपर वर्ष 2018 में थाना केलाखेड़ा में हथियारों की फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-

वचन सिंह पुत्र हुजूर सिंह निवासी ग्राम कुशालपुर थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 48 वर्ष।

बरामद माल का विवरण-
  • 02 देसी पोनिया 12 बोर
  • 02 तमंचे 315 बोर
  • 01 देसी तमंचा 12 बोर

अपराधिक रिकॉर्ड : मु0अ0सं0 136/2018, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट, थाना केलाखेड़ा, जनपद उधम सिंह नगर।

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम-
  1. निरीक्षक एमपी सिंह
  2. उ0नि0 के0जी0मठपाल
  3. उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी
  4. अ0उ0नि0 प्रकाश भगत
  5. मुख्य आरक्षी रविंद्र बिष्ट
  6. मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह
  7. मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह
  8. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
  9. आरक्षी मोहित वर्मा
  10. आरक्षी गुरवंत सिंह
  11. आरक्षी सुरेन्द्र कनवाल (सर्विंलांस)

थाना गदरपुर पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 महेश चन्द्र
  2. आरक्षी संजीव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *