अंतर्राष्ट्रीय

कांगो में जानलेवा हमला, 60 लोगों के मारे जाने की खबर

कांगो: लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक जानलेवा हमला हुआ है। जिसमे करबी 60 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि, पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में बुधवार सुबह एक शिविर पर हमला किया गया। एक स्थानीय एनजीओ और एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, कांगो में विस्थापित लोगों के लिए एक शिविर पर मिलिशिया हमले में 60 लोग मारे गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस हमले के लिए एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (CODECO) मिलिशिया जिम्मेदार है। जानकारी के मुताबिक, कांगो के इटुरी प्रांत के सावो शिविर में कई लोग रुके हुए थे। इसी दौरान ये हमला किया गया। जिसमें करीब 60 लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है।

बहेमा-उत्तर क्षेत्र के लिए स्थानीय मानवीय समूह के अध्यक्ष चैरिटे बंजा बावी ने मरने वालों की संख्या 63 बताई है। बता दें कि, एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (CODECO) ने हाल के वर्षों में इटुरी प्रांत में सैकड़ों नागरिकों की हत्या की है, और हजारों लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हाल के हमलों में विस्थापित व्यक्तियों के शिविरों को भी निशाना बनाया है।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के पूर्वी छोर खनिज से भरा हुआ है, जिसके कारण इस जगह को लेकर विवाद होता रहा है। यहां 1996 से 2003 के बीच 2 क्षेत्रीय युद्ध भी लड़े गए हैं। एक गैर सरकारी संस्था KST का अनुमान है की नवंबर 2019 से लेकर अब तक सिर्फ उत्तरी किवु के बेनी इलाके में लगभग 1,228 बेकसूर लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *