राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, फिर स्थापित होगी विशाल मूर्ति

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्रीने यह घोषणा की है कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जब तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यह भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक वहां उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा लगेगी जिसका प्रधानमंत्री 23 जनवरी, 2022 को अनावरण करेंगे। पीएम ने ट्वीट के जरिए भी इस बात की जानकारी दी थी।

उन्होंने लिखा था, ‘उस समय जब देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी हु उनकी विशाल प्रतिमा को इंडिया गेट पर स्थापित किया जाएगा। यह उनके प्रति भारत के कर्जदार होने का प्रतीक होगा।’ एक अन्य ट्वीट में पीएम ने बताया, ‘नेताजी की विशाल प्रतिमा पूरी होने तक उसी जगह पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा को लगाया जाएगा। मैं, 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *