मनोरंजन

बाहुबली को टक्कर देने आ रही है रणवीर सिंह की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। रणवीर सिंह कई बार ऐसी ड्रेस पहनकर सामने आ जाते है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते है। रणवीर सिंह जल्द गी आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले है। जिसको लेकर काफी दिनों चर्चा हो रही है। अब रणवीर सिंह से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश हो गए है। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है।
इस डायरेक्टर के साथ काम करेंगे रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। इसी बीच अब रणवीर सिंह का नाम एक नई मूवी से जुड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर शंकर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को लेकर सबसे बड़ी पैन इंडिया बनाने वाले है। इस फिल्म को एक दो नहीं बल्कि तीन पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू होगी। ये फिल्म तमिल एपिक नॉवेल वेलपरी पर बेस्ड होगी। इस फिल्म में आपको रोमांस, एक्शन और बाकी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद रणवीर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। अब फैंस को इस फिल्म के पहले पार्ट के रिलीज होने का इंतजार है। जानकारी के लिए बता दें कि ये बाहुबली से भी ज्यादा बड़ी फिल्म होने वाली है।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले है। रणवीर और आलिया भट्ट की ये फिल्म साल 2023 में वेलेंटाइन डे वीक में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *