बिज़नेस

टाटा टेक्नोलॉजीज शेयर मार्केट में लेने वाली है एंट्री

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ निवेशकों के लिए 22 नवंबर 2023 को खुला था। टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ को 73.58 लाख आवेदन मिला था। आज कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी के शेयर प्रीमियम को साथ लिस्ट होंगे। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ निवेशकों के लिए 22 नवंबर से 24 नवंबर 2023 को खुला था।आज कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज में प्री-स्पेशल सत्र में लिस्ट होगा। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ पहले दिन ही चंद मिनटों में पूरा सब्सक्राइब हो गया था।

आज कंपनी के शेयर के लिस्ट होने से पहले ही कंपनी को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। आपको बता दें कि टाटा टेक की सबसे बड़ी क्लाइंट विनफास्ट (VinFast) है। वर्तमान में विनफास्ट के शेयर की कीमत में 90 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट निवेशकों को चिंता में डाल सकती है।

बुधवार को टाटा टेक के शेयरों को अलॉट कर दिया गया है। यानी कि बीते दिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट हो गए होंगे। वहीं जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं हुआ है उन्हें आज रिफंड मिल जाएगा।

टाटा टेक आईपीओ

कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए 22 नवंबर से 24 नवंबर खुला था। कंपनी ने 3,042.51 करोड़ का आईपीओ खोला था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। रिकॉर्ड के अनुसार कंपनी को 73.58 लाख आवेदन मिले थे। ओवर ऑल कंपना का आईपीओ 69.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

टाटा ग्रुप का यह दूसरा आईपीओ है। इस से पहले 2004 में टीसीएस का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *