Monday, January 19, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरु, लेकिन सर्द हवाओं के कारण तापमान में उतार- चढ़ाव जारी

दिल्ली-एनसीआर: अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई है। लेकिन ठंडी हवा के चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24-25 व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच बना रहेगा। शनिवार से फिर से ठंडी हवा का दौर शुरू होगा।

दिल्ली में शुक्रवार को खिली धूप और हवा के नहीं चलने के कारण अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक अधिकतम तापमान दिल्ली के रिज व लोदी रोड इलाके में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 25.3 और नजफगढ़ में 25.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *